News
Metros
Chandigarh Chandigarh राजधानी हरियाणा.
टीवी के एक रिएलटी शो में रावण बनकर डांस करने पर आपराधिक शिकायत का सामना कर रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
जस्टिस प्रीतम पाल ने इस संबंध में हरभजन के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। अदालत ने साथ ही इस मामले में प्रतिवादियों को 24 जुलाई के लिए नोटिस जारी किया है। याचिका में हरभजन सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में रावण बनकर डांस करने पर आपराधिक शिकायत दी गई है।
कहा गया कि शिकायतकर्ताओं की इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। शिकायत पर मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक जुलाई के लिए अदालत में सम्मन किया है। याचिका में कहा गया कि उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं किया।
फिर भी यदि किसी की भावनाओं को इससे ठेस पहुंचा तो वे इसके लिए बिना शर्त माफी मांग चुके हैं। ऐसे में आपराधिक शिकायत को खारिज किया जाए।