Science Tech Science Tech
लंदन। चूहों को देखकर हम घृणा से भर जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चूहों और मानव में 80 फीसदी जीन्स एक जैसे होते हैं। एक हालिया शोध के मुताबिक इस खोज के बाद वैज्ञानिकों के लिए चूहों पर प्रयोग करने के रास्ते और भी खुल गए हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है मानव से संबंधित बीमारियों पर अध्ययन का काम और भी आसान हो जाएगा। यूएसए, स्वीडन तथा यूके के अध्ययनकर्ताओं की टीम द्वारा किए गए शोध से यह खुलासा हुआ है कि मनुष्य और चूहे में कुछ ऐसे जीन्स पाए गए हैं जो कि असाधारण तरीके से विकसित होते रहते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक क्रिस पोटिंग ने बताया यह जानकारी हमें उन जीन्स में फर्क समझाने में मदद करेगी जो कि लगभग सभी जानवरों में एक जैसे हैं।