दागियों पर निगाहें
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


दागियों पर निगाहें

मंडी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के काम की समीक्षा पार्टी की अनुशासन कमेटी करेगी। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गांधी भवन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 1 जून को शिमला पार्टी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। इसमें हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों से सभी जिला की रिपोर्ट ली जाएगी।

उन्हें बैठक में रिपोर्ट सहित आने को कहा गया है। बैठक में पार्टी के अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में तीन सीटें गंवाने के बावजूद प्रदेश में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने माना कि कांग्रेस पार्टी केंद्र द्वारा जारी योजनाओं का प्रचार ठीक ढंग से नहीं कर पाई, जबकि भाजपा ने इसे हर मंच पर अपनी उपलब्धि बताकर लोगों को गुमराह किया। भाजपा झूठ बोलने में सबसे तेज है और सीएम प्रेमकुमार धूमल सबसे अधिक झूठ बोलने में माहिर।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में तीन सीटें लेने के बावजूद भी अपने वोट प्रतिशत में वृद्धि नहीं कर पाई है। उसका प्रदेश में वोट प्रतिशत घटा है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोस चुनाव में प्रदेश सरकार का डेढ़ साल में ही लोकप्रियता का ग्राफ गिर गया।

हमीरपुर लोस सीट पर सीएम के बेटे अनुराग ठाकुर की जीत का मार्जिन में एक लाख वोटों से भी कम रह गया। इसे पता चलता है कि सीएम के गृह जिले में ही सरकार की लोकप्रियता घट रही है।

इसके अलावा भाजपा ने इस बार के चुनाव में धनबल और पंचायत प्रधानों को डराया धमकाया। पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया कि अगर उन्होंने भाजपा को नहीं जिताया तो उनको दी जाने वाले धनराशि रोक दी जाएगी।

नहीं चला सुखराम फैक्टर: कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार के लोस चुनाव में मंडी में सुखराम फैक्टर नहीं चल पाया। सुखराम चुनाव में खराब स्वास्थ्य के कारण भाग नहीं ले पाए, लकिन उनके बेटे व विधायक अनिल शर्मा सदर से कांग्रेस को अच्छी लीड दिलवाई।

भाजपा ने हमेशा सुखराम का नाम लेकर वोट लेने की चाल खेली, लेकिन वे उसमें सफलता नहीं ले पाए।

कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए छेड़ेगें अभियान: कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि अब वह प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए बाकायदा हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता से सीधा संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। इसके लिए सभी को साथ लेकर अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

रोहड़ू के बारे में अभी नहीं सोचा: उन्होंने कहा कि रोहड़ू से विधायक वीरभद्र सिंह के सांसद बनने के बाद वहां से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बारे वीरभद्र सिंह व अन्य नेताओं से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: