प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे पटवारियों के 249 पद
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे पटवारियों के 249 पद

शिमला। लोक निर्माण एवं राजस्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा है कि राजस्व विभाग में पटवारियों के 249 पद भरे जाएंगे। 100 पटवारियों को सीधी भर्ती और 149 पद सेकेंडमेंट के आधार पर भरे जा रहे हैं।

प्रदेश में पटवारियों के 3450 पद हैं। इनमें से 342 पद रिक्त हैं। भू-स्वामियों को लाभान्वित करने के लिए 149 पटवारियों को भू-एकत्रीकरण विभाग में सेकेंडमेंट के आधार पर मोहाल में लाने का निर्णय लिया है।

5 पटवारियों को रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए 5 पटवारियों को रेलवे विभाग में सेकेंडमेंट आधार पर भेजा गया है, ताकि भू-अर्जन कार्र्यो में तेजी लाई जा सके।

राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगेंद्रनगर के भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। सिरमौर जिला में सेटेलाइट सर्वेक्षण के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट बनाया गया है। ठाकुर गुलाब सिंह भू-एकत्रीकरण विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

शिमला जिला में 18, कांगड़ा में 42, मंडी में 40, ऊना व सोलन में 11-11, चंबा, एवं हमीरपुर में 8-8, बिलासपुर में 4 और कुल्लू में 2 पद भरे जाएंगे। सीधी भर्ती से रखे जाने वाले पटवारियों में कांगड़ा में 17, मंडी में 26, शिमला में 12, ऊना, सोलन, चंबा और हमीरपुर जिला में 7-7, सिरमौर जिला में 6, किन्नौर जिला में 5, लाहौल-स्पीति में 3 और कुल्लू जिला में 2 तथा बिलासपुर में एक पटवारी का पद भरा जाएगा।

उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि और नियुक्त किए गए सभी पटवारियों आवश्यकता के अनुसार संबंधित पटवार वृत्तों में तैनात करें।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: