अमृतसर. पिछले चार दिनों से बिगड़े माहौल से कारोबार बुरी तरह चौपट होकर रह गया है। दुकानें और कारखाने बंद रहने से जहां व्यापारी और उद्योगपतियों को करोड़ों की चपत लगी है, वहीं मजदूर का बुरा हाल है।
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमृत लाल जैन ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछा है कि आखिर प्रशासन कब तक हाथ पर हाथ धरे बैठा रहेगा। उपद्रवी सरेआम उनका नुक्सान कर रहे हैं, वहीं शरारती तत्व झूठी अफवाहें फैलाकर कारोबार पर ताला लटकवा रहे हैं।
इन हालातों में सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स देने वाला कारोबारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जैन ने कहा कि एक्सपोर्ट आर्डर कैंसिल हो रहे हैं, कई दिनों से माल की सप्लाई बेद हैं, लेकिन सरकार चुप है।