डीएवी इंटरनेशनल की पलक प्रथम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


डीएवी इंटरनेशनल की पलक प्रथम

अमृतसर. डीएवी इंटरनेशनल स्कूल की पलक अरोड़ा ने सीबीएसई 12वीं कक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। चंदन शर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंक से द्वितीय और हरमनदीप कौर ने 94 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने बताया कि स्कूल के 12 स्टूडेंट्स ने90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 29 स्टूडेंट्स ने 80 प्रतिशत से अधिक, 46 स्टूडेंट्स ने 70 प्रतिशत से अधिक और 58 ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। चंदन शर्मा व आकांक्षा ने गणित में 100 अंक, पलक अरोड़ा व कौशिक नारंग ने सामाजिक विज्ञान में 99 अंक, अदिति गुप्ता 97 अंक, अदिति कुंदन ने 93 अंक हासिल किए।

पायनियर पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की पिं्रसिपल बलजीत खन्ना ने बताया कि उनके स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की हरजिंदर कौर ने 89 प्रतिशत प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

श्री गुरु हरकिशन सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल, मजीठा बाईपास की परमप्रीत कौर ने स्कूल पहला स्थान हासिल किया। पिं्रसिपल दपिंदर कौर ने बताया कि गगनअमृत कौर और कंवरप्रीत कौर ने भी गणित में 95 व सिमरतपाल व गुरप्रीत कौर ने पंजाबी में 90 अंक हासिल किए।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: