अमृतसर. कालेज की मौज -मस्ती भरी जिंदगी के बाद हर लड़की के मां बाप को उसकी शादी की चिंता सताने लगती है। लड़कियों के विषय में कहें तो उनके मन में भी अपने सपनों के राजकुमार को लेकर अलग-अलग छवि रहती है।
अगर अमृतसर की लड़कियों की बात करें तो वह किसी फिल्म स्टार की नहीं, बल्कि युवा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को लेकर बहुत क्रेजी हैं। छात्राएं तो बैचलर राहुल गांधी की ओवर-ऑल पर्सनेलिटी पर फिदा हैं।
पीजीडीसी कर रही पवनदीप कौर तो राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधती हुई नहीं थकती। राहुल की क्यूट स्माइल से लेकर उनके लाइफ का हर स्टाइल उसके दिलो -दिमाग पर इस कदर छाया हुआ है कि उसका बस चले तो वह झट से राहुल को अपना बना ले।
पवनदीप कौर ने अपने दिल के राज खोलते हुए कहा कि पगड़ी बांधे राहुल उसे ‘दूल्हे राजा’ से कम नहीं लगते। राहुल का जादू उसके सिर चढ़कर बोल रहा है। पवनदीप की बेकरारी से लगा किअगर राहुल मिल जाए तो वह उससे शादी कर लेगी।
राहुल की लाइफ पाटर्नर बनने के लिए बेताब बीसए भाग टू की छात्रा मनप्रीत सोचती है कि राहुल में वे सारे गुण हैं जो कि एक अच्छे पति में होने चाहिए। उसका कहना है कि देश के लाखों नौजवानों में राहुल सबसे अलग है। राहुल के अंदाज ही कुछ ऐसे हैं ‘कि बस दिल को छू जाएं’। पीजीडीसीए कर रही जसपाल कौर ने तो अपने दिल में राहुल के लिए एक अलग ही जगह बनाई है। सोफ्ट स्पोकन और इनोसेंट फेस वाले राहुल उनके लिए नेशनल हीरो हैं। वह कहती हैं कि राहुल जैसा पति जिसे मिलेगा वह निश्चित तौर पर ही एक सौभाग्यशाली लड़की होगी। बस उन्हें इंतजार है कि कब किस्मत खुले और वह राहुल की दुल्हनिया बन जाए।
राहुल के लाइफ स्टाइल की अगली दीवानी मिली अर्शदीप कौर। उसका भी ख्वाब है कि राहुल के साथ सात फेरे लेने के बाद वह गांधी परिवार का हिस्सा बने। अर्शदीप की नजर में राहुल गांधी जैसा जीवन साथी मिलना बहुत मुश्किल है।
यंग और एनर्जेटिक राहुल के मासूम चेहरे की कशिश उसके दिलो-दिमाग पर पूरी तरह से छाई हुई है।
बिपनप्रीत तो राहुल के हेयर स्टाइल पर फिदा है, राहुल की सादगी और सुंदरता पर मिटने वाली बिपनप्रीत भी मोस्ट फैमस बैचलर राहुल गांधी की दुल्हन बनने के सपने संजोए बैठी हैं। वह कहती हैं कि यदि राहुल उनको मिल जाए तो वह अपने आपको सबसे सौभाग्याशाली मानेंगी। राहुल के बारे में वह कहतीं हैं कि राहुल किसी सुपरहिट मॉडल से कम नहीं है, क्योंकि वह हर ड्रेस में एडोरबल ही लगते हैं।
राहुल का जादू सिर्फ लड़कियों पर ही नहीं चला है, बल्कि लड़के भी राहुल को सबसे बेस्ट मानते हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद राहुल ने देश के कई राज्यों में भ्रमण करते हुए अपनी धूम मचा दी है। उनके अंदाज में सादगी है लेकिन फिर भी वह सबसे अलग हैं।
उनकी आवाज में वह मधुरता है कि हर कोई उनको सुनने और देखने के लिए बेताब दिखाई देता है। राहुल के क्रेज को लेकर किए गए सर्वे में निष्कर्ष यही रहा कि राहुल वो चमकता सितारा है, जिसने बॉलीवुड के सितारों की चमक भी फीकी कर दी है।