स्वाइन फ्लू के खिलाफ कारगर निकली तुलसी
Health
स्वाइन फ्लू के खिलाफ कारगर निकली तुलसी
Agency Thursday, May 28, 2009 13:04 [IST]  

tulsi plantलखनऊ। कई बीमारियों के उपचार में कारगर तुलसी न सिर्फ स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने में सक्षम है, बल्कि यह इसके रोगियों को जल्दी ठीक भी कर सकती है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. यूके तिवारी ने यहां बताया कि दुनियाभर के चिकित्साशास्त्रियों ने हाल में तुलसी की इस खासियत का पता लगाया है। इससे वायरल बीमारियों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डॉ. तिवारी ने बताया कि जापानी मस्तिष्क ज्वर से लड़ने में तुलसी के फायदों के बारे में वैज्ञानिक पहले ही जान चुके हैं।

उन्होंने दावा किया कि स्वाइन फ्लू के मामले में भी तुलसी का यह गुण साबित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘स्वाइन फ्लू का संक्रमण होने पर तुलसी के पत्तों के सेवन से मरीज जल्दी ठीक होता है, क्योंकि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।’ गुजरात की जामनगर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में लेक्चरर डॉ. भूपेश पटेल ने भी स्वाइन फ्लू को रोकने में तुलसी के चिकित्सकीय गुणों का समर्थन किया है।

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि कृष्ण तुलसी, वन तुलसी और कटुकी से शरीर की कोशिकाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

bookmark
Comments
sitarramprajapati,Tihawal
Saturday, 30th May 2009, 0:37
वास्तव में तुलसी से वायरल बीमारियों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,यह १००% सच है!



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: