लंबे इंतजार के बाद ठीक ठाक रही...99
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


लंबे इंतजार के बाद ठीक ठाक रही...99

sohaमल्टीप्लेक्सेस की हड़ताल और बड़े बजट फिल्मों के बीच सोहा अली खान अभिनीत 99 अपने आप में कई दिनों से फिल्मों का इंतजार करने वालों के लिए आशा की किरण लेकर आई। लेकिन जिस तरह थियेटर से आजकल दर्शक नदारद हैं उसी तरह फिल्म कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला।

रिलीज - 15 मई 2009

फिल्म टाइप - ड्रामा- कॉमेडी

निर्माता - अनुपम मित्तल, आदित्य शास्त्री

सहायक निर्माता - पूजा देसाई

निर्देशक - राज निडिमोरू, कृष्णा डी. के.

स्टार कॉस्ट - कुणाल खेमू, सोहा अली खान, बोमन इरानी, साइसर बरूचा, सिमोन सिंह, महेश मांजरेकर, विनोद खन्ना, अमित मिस्त्री..

गायक - राजा हसन, के के , सुनीधि चौहान, शान, कल्याणी, बोनी चक्रवर्ती, रूपा..

पांच शुक्रवार तक बिना किसी रिलीज के बाद दर्शकों ने सोहा और कुणाल खेमू की इस फिल्म से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगा ली थी। अपनी बोरियत और इंतजार को दर्शक पॉपकार्न और 99 के साथ खत्म करना चाहते थे। राज निदिमोरी की यह फिल्म कुछ मामलों में दर्शकों की उम्मीद पर खरी भी उतरी। लंबे समय से फिल्मों की आस लगाए बैठे दर्शक काफी हद तक फिल्म से संतुष्ट भी हुए लेकिन इसमें हिट होने जैसा कुछ नहीं था।

फिल्म शुरूआत में थोड़ी धीमी है लेकिन कुछ मिनट बीत जाने के बाद फिल्म में कुछ ऐसे पल आते हैं जो दर्शकों को थियेटर छोड़कर बाहर नहीं जाने देते। फिल्म का प्लॉट थोड़ा कठिन है और किरदारों को समझनें में वक्त लगता है।

इंटरवल आने तक फिल्म अपनी पकड़ खोने लगती है, लेकिन इंटरवल के बाद फिर फिल्म में एक नया पेस आ जाता है। यदि दर्शक बहुत उम्मीदों के साथ फिल्म देखने नहीं जाए तो हल्के फुल्के मनोरंजन के लिए 99 एक ठीक-ठाक फिल्म है।

फिल्म की कहानी दो मोबाईल सिम का अवैध व्यापार करने वाले लड़कों की कहानी है। एक कार चुराते वक्त दोनों ऐसे पचड़े में पड़ जाते हैं उनका एक्सीडेंट हो जाता है। कार एक गेंगस्टर की होती है और वह उनसे पैसों की मांग करता है।

इसी के बाद फिल्म के बाकी किरदारों की एंट्री होती है। कभी फिल्म में मनोरंजक पल आते हैं तो कभी वह इतनी बोरिंग हो जाती है कि दर्शकों के लिए समय काटना मुश्किल हो जाता है। सोहा अली और बोमन इरानी की एक्टिंग हमेशा की तरह अच्छी है। एक्टिंग के मामले में सभी कलाकार एवरेज हैं, फिल्म नो रिलीज के रेगिस्तान में पानी के कुछ बूंदों की तरह है।

अगर आप भी करना चाहते हैं इस फिल्म का रिव्यू तो हमें जरूर लिख भेजें फिल्म को लेकर आपके विचार नीचे दी गई लिंक में अपनी रिव्यू लिखें.......



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: