सुधार के रास्ते पर बढ़ रहा बाजार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सुधार के रास्ते पर बढ़ रहा बाजार

मुंबई। करीब 12 सप्ताह से चल रहा तेजी का सिलसिला शेयर बाजार में आगे भी जारी रह सकता है। विकास दर 6.7 फीसदी रहने, अंतरराष्ट्रीय संकेतों के अलावा विदेशी फंडों की सक्रियता और मानसून के बेहतर अनुमानों को देखते हुए उम्मीद है कि बाजार और भी सुधार दर्ज कर सकता है। बीएसई सेंसेक्स 329.24 अंकों की बढ़त के साथ शुक्रवार को 14,625.25 पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स 14,319.87 पर खुलने के बाद 14,727.28 अंक की ऊंचाई तक चला गया था। बाद में 2.30 फीसदी बढ़त के साथ 14,625.25 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 2.46 फीसदी की बढ़त दिखाई दी। वहीं स्मालकैप इंडेक्स 3.01 फीसदी की बढ़त दिखा रहा था। एनएसई निफ्टी 4340.75 पर खुलने के बाद 4488.05 की ऊंचाई तक चला गया था। बाद में 4448.95 अंक पर निफ्टी 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

क्या रहे कारण?

* सरकार ने 6.7 फीसदी विकास दर का अनुमान जारी किया है, जो पिछले साल के मुकाबले तो खराब है लेकिन इस साल लगाए जा रहे अनुमानों से बेहतर है।

* एफआईआई का धन का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। मई 2009 में एफआईआई ने 17,643.50 करोड़ रुपए का निवेश किया है। अब तक नकदी के ढेर पर बैठे म्यूचुअल फंडों ने भी निवेश करना शुरू कर दिया है।

* अगले मानसून के अच्छा रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिणी तट का मानसून निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले ही पहुंच गया है। आईएमडी का कहना है कि जून से सितंबर 2009 के दौरान मानसून की बारिश 96 फीसदी रहने का अनुमान है।

अंकगणित

14,625.25 - अंक पर बीएसई सेंसेक्स बंद हुआ, जो एक समय 14,727.28 की ऊंचाई तक चला गया था।

329.24 - अंक की बढ़त बीएसई सेंसेक्स में दिखाई दी है। सेंसेक्स में 2.30 फीसदी का सुधार दिखाई दिया है।

4,448.95 - अंक पर एनएसई निफ्टी बंद हुआ जो पिछले बंद के मुकाबले 2.58 फीसदी बेहतर रहा है।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: