Business
Personal Finance Personal Finance नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जल्द ही ब्याज दरों में कमी कर सकता है। ब्याज दर कब और कितनी कम होंगी, यह अभी तय नहीं है। वित्त मंत्री के साथ बैंकों की बैठक होने के बाद ही यह तय हो सकेगा।सेना के साथ एसबीआई के डिफेंस सेलरी पैकेज की घोषणा के बाद एसबीआई के चेयरमैन ओपी भट्ट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अर्थव्यवस्था में काफी तरलता बनी हुई है। मुद्रास्फीति की दर एक फीसदी के नीचे है ऐसे में ब्याज दरें कम करने की संभावना बनी हुई है।
उन्होंने ब्याज दरें कम करने की कोई समय सीमा तय नहीं की पर इतना जरूर कहा कि वित्त मंत्री के साथ बैंकों की बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। आरबीआई के निर्देशों के बाद भी ब्याज दरों में उचित कमी न किए जाने के बारे में उनका कहना था कि बैंक पहले ही जमा दरों और लोन की ब्याज दरों में काफी परिवर्तन कर चुका है। मुनाफे को बनाए रखने के लिए इसमें और ज्यादा परिवर्तन काफी विचार के बाद ही संभव है।