कैंसर से जूझ रहे चर्चित पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अब नई बीमारी ने जकड़ लिया है। अब वे इस बात से भयभीत रहते हैं कि उनका वजन काफी बढ़ गया है, जबकि वास्तविकता तो यह है कि उनका वजन खतरनाक रूप से कम हो रहा है।
पॉप स्टार माइकल जैक्सन अभी स्किन कैंसर का इलाज करा ही रहे हैं कि उन्हें शंका की बीमारी ने घेर लिया है। यही वजह है कि इन दोनों वे केवल एक बार ही खा रहे हैं। जबकि उनका वजन साठ किलो से भी कम हो गया है। माइकल कहते हैं कि उनके लिए एक वक्त का खाना ही काफी है और उन्हें इससे ज्यादा की जरूरत नहीं। उन्होंने अपने दोस्त को बताया कि उन्हें डर है कि कहीं कैंसर के कारण उनकी नाक की चमड़ी गिर न जाए।
इस डर के कारण वे अपनी रेडियोथैरेपी भी नहीं करवा रहे हैं। अपनी कमजोरी के कारण जैक्सन पहले ही अपने चार शोज कैंसिल कर चुके हैं। और ऐसा माना जा रहा है कि यदि वे अपनी डाइटिंग इसी तरह जारी रखेंगे तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।