शार्क भी बन सकती हैं डॉलफिन जैसी
Science Tech
शार्क भी बन सकती हैं डॉलफिन जैसी
Bhaskar News Thursday, June 04, 2009 14:41 [IST]  

shark fishअभी तक यह माना जाता रहा है कि शार्क मछलियां खतरनाक होती हैं। उनका मकसद ही लोगों को नुकसान पहुंचाना होता है लेकिन अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला रिसर्च पेश किया है, जिसके मुताबिक शार्क मछलियां भी डॉलफिन की तरह आपकी दोस्त बन सकती हैं। यदि उन्हें ट्रेनिंग दी जाए तो वह सभी मनोरंजक कारनामे कर सकती हैं, जिन्हें डॉलफिन्स को ही करते देखा गया है।

अमेरिका के सी लाइफ सेंटर्स पर शार्क मछलियों पर अनोखा प्रयोग किया जा रहा है। यहां सौ से भी अधिक शार्क मछलियों को डॉलफिन्स की तरह ट्रेनिंग दी जा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि शार्क केवल मनुष्यों पर हमले ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें लोगों के मनोरंजन के लिए ट्रेंड भी किया जा सकता है। इन सेंटर्स पर ट्रेनर्स शार्क मछलियों को रंगीन बोर्डस और म्यूजिक के जरिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। वैज्ञानिक इवान पैवलोव शार्क को उसी तरह से प्रशिक्षण दे रहे हैं जैसे कुत्तों को दिया जाता है।

खाना खिलाना है अब आसान

सी लाइफ सेंटर्स के ट्रेनर्स का मानना है कि अब शार्क मछलियों को खाना खिलाना ज्यादा आसान हो गया है। वे कहते हैं टैंक में मौजूद हर मछली को यह पता होता कि कब किसकी बारी है और किसे आगे आना है। जब उन तक खाना पहुंचता है तो वे अपनी बारी का इंतजार करती हैं। तीन महीने के अंदर ही वे सिग्नल्स को भी बखूबी पहचाने लगी हैं। जैसे ही वे इन्हें सुनती या देखती हैं वे तुरंत ही अपने ट्रेनर तक पहुंचने की कोशिश करती हैं और तेजी से प्रतिक्रिया भी देती हैं।

dolphinपहले नहीं मिली ऐसी ट्रेनिंग

सी लाइफ के कैरी डकहाउस का कहना है कि इससे पहले कभी किसी ने शार्क मछलियों को ट्रेंड नहीं किया। अमेरिकन टीम ने यह साबित कर दिया कि शार्क की कई प्रजातियां म्यूजिक और ऑडियो के जरिए चीजों को जल्दी सीख जाती हैं। शार्क अपने अंदाज में अपने ट्रेनर को सिग्नल देती हैं। वे अपनी नाक टारगेट स्टिक तक ले जाती हैं और जब तक उन्हें खाना नहीं मिल जाता वे अपनी नाक नहीं हटातीं। इस नए प्रयोग से लोग हैरत में हैं, क्योंकि शार्क के इस रूप के बारे में लोगों को पता नहीं था।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • ..और ये विधाता बनने पर आमादा हैं
  • चोरी नहीं जाएगी साइकिल
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • कृत्रिम जीवन का श्रीगणेश!
  • ब्लॉग की लागी छूटे ना
  • चंद्रमा पर पानी की खोज में इसरो-नासा एकसाथ
  • क्या हमने सबसे तेज दौड़ देखी ली?
  • धूमकेतु में जीवन!
  • ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
  • विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह मिला
  • घर से बैक्टीरिया दूर भगाता है हवन का धुआं
  • अद्भुत नजारा: एक सीध में नजर आएंगे शनि के वलय
  • अब भारत की निगाहें मंगल पर
  • गूगल का कैफीन होगा सबसे तेज सर्च इंजन
  • बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
  • सोशल नेटवर्किंग के ‘साइड इफेक्ट’
  • भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
  • इतने पासवर्ड आखिर कैसे याद रखे कोई
  • विवाद के बीज, विवाद के बीच
  • Sunday Special : पॉलीग्राफ टेस्ट की सच्चाई
  • सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
  • अहा। यह कौन चित्रकार है ?
  •