रुमाल का कमाल
रुमाल का कमाल
बाल भास्कर Friday, June 05, 2009 12:41 [IST]  

hankerchiefसाथियो, चलिए एक जादू का खेल दिखाने के लिए खुद को तैयार कीजिए। थोड़ी-सी होशियारी, दोस्तों पर पड़ेगी भारी। तो शुरू करते हैं ..

ये सामान चाहिए -

एक रुमाल

दो एक जैसे छोटे छल्ले (पर्दो में लगाने वाले हों या उंगलियों में पहननेवाले)

तैयारी जो पहले करनी है

दोनों छल्लों में से एक को रुमाल के एक सिरे के साथ अच्छी तरह बांध लें। फिर जब आपको अपना यह ‘मैजिक शो’ शुरू करना हो, तो रुमाल का छल्लेवाला सिरा पहले से ही अपनी दाहिनी मुट्ठी में छुपा लें।

अब शुरू करते हैं जादू रुमाल का नीचे लटकता दूसरा सिरा भी दाहिने हाथ में ही पकड़ लें, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। इसी सिरे में बाएं हाथ से दूसरा छल्ला पहनाएं और फिर एक झटका दंे Êारा। अरे, यह या हुआ? यह तो होना ही था भई! छल्ला रुमाल से निकलकर Êामीन पर आ गिरा न? एक बार फिर दोहराएं इसी क्रिया को, पर नतीजा वही रहेगा हर बार, है न!

चलो, अब दिखाएं जादू भी। इस बार छल्ला पहनाकर रुमाल को झटका देने के साथ ही साथ Êारा सफाई से एक काम करंे। झटके के साथ रुमाल का वह सिरा, जो हर बार आप छोड़ते हैं, अबकी बार मत छोडं़े, बल्कि उसकी जगह वह सिरा छोड़ दें, जिसमें छल्ला बंधा है।

वही जो आपने देर से अपनी दाहिनी मुट्ठी में छुपाया हुआ है। रुमाल में गांठ से बंधा छल्ला देखकर आपके साथी हैरान रह जाएंगे। उन्हें समझ में नहीं आएगा कि झटके से रुमाल में गांठ कैसे लग गई और कैसे बंध गया छल्ला उसमें अपने आप ही। सच मानिएगा, रुमाल का दूसरा सिरा व स्वतंत्र छल्ला अगर आप ठीक से छुपा पाए, तो समझ लीजिए जम गया सिका आपकी जादूगरी का। - आइवर यूशियल


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: