न्यूयार्क. भारतीय कार उपभोक्ताओं के नैनो को लुभाने वाली टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो अब अमेरिका में भी अपना जलवा दिखा सकती है। कंपनी की योजना अगले दो वषरे में इसे अमेरिकी बाजार में पेश करने की है। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने सतत वैश्विक उद्यम विषय पर कॉरनेल ग्लोबल फोरम में एक पैनल को बताया कि पहले इस कार के उत्सर्जन और सुरक्षा संबंधी सभी मानकों को पूरा किया जाएगा।
इसके बाद कंपनी की योजना अगले दो वर्षो में इसे अमेरिकी बाजार में उतारने की है। कंपनी वर्ष २क्११ में नैनो का यूरोपी माडल भी उतार सकती है। इसकी कीमत 2300 डालर होगी। श्री टाटा ने कहा कि उनकी कंपनी गैसोलीन के अलावा साफ डीजल, जैव ईंधन और बैटरियों से चलने वाली कारों को विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है।
गौरतलब है कि नैनो को जनवरी 2008 में पहली बार आटो एक्सपो में पेश किया गया था लेकिन इसके संयंत्र की जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते उत्पादन प्रभावित हुआ। भारतीय बाजार में यह कार जुलाई में आएगी और लाटरी के जरिए पहले एक लाख भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया जाएगा।