चार लाख की होगी जीएम की छोटी कार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


चार लाख की होगी जीएम की छोटी कार

नई दिल्ली. जनरल मोटर्स की भारत में तीसरी छोटी कार साल के अंत तक आ जाएगी और इसकी कीमत 4 लाख रुपए होगी। जीएम को इस कार से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि कंपनी को सीकेडी (कंपलीटली नाक्ड-डाउन) निर्माता की छाप से मुक्ति मिल जाएगी। अभी केवल टवेरा का ही स्थानीयकरण हुआ है।

जीएम के अन्य माडल भारत में डीएटी कोरिया से सीकेडी की स्थिति में लाए जाते हैं। नई कार में 70 फीसदी पुर्जे स्थानीय स्तर पर जुटाए जाएंगे। अगले साल जब कंपनी का नया पावरट्रेन प्लांट काम करने लगेगा, स्थानीयकरण का स्तर 80 फीसदी तक पहुंच जाएगा। नई छोटी कार जीएम को स्पार्क के अलावा एक नया वाहन होगा, जिसे आम आदमी को बेचा जा सकता है।

जीएम इंडिया के प्रसिडेंट कार्ल स्लिम ने कहा है कि कंपनी 2010 तक घरेलू पैसेंजर कार के बाजार में 10 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। इस विश्वास का कारण यह है कि स्पार्क ने अच्छा प्रदर्शन अब तक किया है। वर्ष 2009 में जीएम बिक्री में गिरावट के बाद भी 10 फीसदी प्रगति दर की उम्मीद कर रही है।

कंपनी ने पिछले साल 65,702 वाहन बेचे, जो 2007 के मुकाबले 10 फीसदी प्रगति दर है। स्लिम का कहना है कि कीमत के मसले पर अब भी खोजबीन चल रही है। भारत और चीन में जीएम के कामकाज की तुलना की जाए तो चीन में यह कंपनी कारों की सबसे बड़ी निर्माता है। अब तक जीएम भारत में एक अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है।

ट्विन कारखानों में उसकी निर्माण क्षमता 2.25 लाख वाहन की है। जीएम अब सिडान कार क्रूज भी भारत में इसी साल लांच करेगी। अमेरिका में जनरल मोटर्स के दिवालिया होने के बारे में उन्होंने कहा कि इससे भारत में कंपनी का कारोबार बिल्कुल प्रभावित नहीं हुआ है और कामकाज सामान्य है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी सभी परियोजनाओं पर काम कर रही है और पूर्व योजना के अनुसार इस वर्ष सितंबर में लक्जरी गाड़ी सेडान शैवरले क्रूज जांच करेगी।

इस वर्ष के अन्त तक एक छोटी कार भी लांच की जाएगी। उधर शैवरले सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष विपणन अंकुश अरोड़ा ने स्वीकार किया कि अमरीका में जनरल मोटर्स के दिवालिया होने का असर भारत में कंपनी के कारोबार पर पड़ा है। लेकिन यह बहुत कम है। हमें उम्मीद है कि कंपनी इस वर्ष 10 फीसदी से अधिक वृद्धि दर हासिल करेगी।

स्पार्क एलपीजी

जनरल मोटर्स इंडिया ने शुक्रवार को अपनी छोटी कार स्पार्क का एलपीजी वर्शन लांच किया है। जिसकी कीमत 3.25 लाख रुपए रखी गई है। कार ईंधन का दोहरा विकल्प उपलब्ध कराती है। यह माडल अब सैंट्रो एलपीजी और वैगन आर डुओ से प्रतिस्पर्धा करेगी।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: