कूलर के दाम में एसी लाएगी एलजी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कूलर के दाम में एसी लाएगी एलजी

मुंबई. इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनानेवाली कंपनी एलजी इंडिया वित्त वर्ष 2011-12 तक छोटे एयर कंडीशनर बाजार में उतारेगी। इसकी कीमत सात से आठ हजार रुपए तक होगी। कूलर के लगभग बराबर दाम के एसी लाने की कंपनी की यह योजना उसके तीन साल के प्लान का हिस्सा है। एलजी इंडिया के एयर कंडीशनर विभाग के बिजनेस ग्रुप मार्केटिंग हेड अजय बजाज ने बिजनेस भास्कर को यह जानकारी दी।

उनका कहना है कि यह बाजर को बढ़ाने की कोशिश है और एसी की कीमत सात से आठ हजार रुपए इसलिए रखी जा रही है ताकि औसत मध्यवर्गीय परिवार भी इनको आसानी से खरीद सके। अजय बजाज के अनुसार एयर कंडीशनर के बाजार पर एलजी की 30 फीसदी हिस्सेदारी है।

देश में इस समय सालाना 22 लाख एसी की बिक्री होती है। इसका बाजार 400 करोड़ रुपए का है। एजी इंडिया अपने एसी की नई रेंज में स्वास्थ्य संबंधी खूबियां भी जोड़ रही है। साथ ही कम वजन के एसी बनाने पर भी विचार कर रही है।

उनका कहना है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाण में लोग गर्मियों के मौसम में कूलर का प्रयोग करते हैं जो एसी से काफी कम कीमत पर आते हैं। इसी ग्राहक वर्ग पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए एलजी इंडिया ने कूलर की कीमत पर एसी लाने की योजना बनाई है।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: