सलमान की साफगोई
सलमान की साफगोई
Bhaskar.com Saturday, June 06, 2009 13:53 [IST]  

salman khanपिछले दिनों कुछ लोग सलमान के पास आए और उनसे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की गुजारिश की। बताते हैं कि सल्लू मियां ने सिर्फ इसलिए कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया, क्योंकि वे खुद सिगरेट पीते हैं।

सलमान खान को इंडस्ट्री में अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। बताते हैं कि 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सलमान के पास कुछ लोग आए थे। वे चाहते थे कि सलमान इस अवसर पर आयोजित हो रहे एक कार्यक्रम में शरीक हों।

हालांकि सलमान ने उन्हें विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। उनका कहना था कि जब वे स्वयं धूम्रपान करते हैं, तो ऐसे में किसी को धूम्रपान न करने के लिए कैसे कह सकते हैं। उनका कहना था, ‘मैं स्वयं धूम्रपान छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं।’

आयोजकों को तब और आश्चर्य हुआ जब सलमान ने धूम्रपान से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताना शुरू किया। सलमान का कहना था कि वे अब योग पर और अधिक ध्यान देने लगे हैं। शरीर के शुद्धिकरण के लिए प्राणायाम और योग आवश्यक है।

कुछ समय पहले संजय दत्त द्वारा शराब को तिलांजलि देने की खबर आई थी। ऐसे में अब यदि सलमान धूम्रपान छोड़ने पर संजीदा हैं, तो यह बॉलीवुड के लिए अच्छी खबर है। वैसे सलमान ने अपने फोटोग्राफर साथियों से आग्रह किया है कि वे जब धूम्रपान कर रहे हों, तो उनकी तस्वीर न लें, इससे युवाओं में गलत संदेश पहुंचता है। अब देखना यह है कि सलमान कब पूरी तरह से धूम्रपान से मुक्त होते हैं। बेस्ट ऑफ लक सलमान!


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: