रफ्तार से नाखुश इमरान
रफ्तार से नाखुश इमरान
Bhaskar.com Sunday, June 07, 2009 13:01 [IST]  

परसेप्ट की फिल्म ‘रफ्तार’ का आखिरी शेड्यूल लटक गया है। इमरान हाशमी के कई बार कहने के बावजूद शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे वह खफा हो गए हैं। इस कारण उन्होंने फिल्म का प्रमोशन नहीं करने का निर्णय किया है।

इमरान हाशमी परसेप्ट पिक्चर कंपनी से खफा हो गए हैं और उन्होंने उनकी फिल्म ‘रफ्तार’ का प्रमोशन नहीं करने का निर्णय किया है। उनके खफा होने की वजह यह है कि फिल्म के कुछ खास हिस्सों और एक-दो गीतों की शूटिंग बाकी है, लेकिन निर्माता कंपनी शूटिंग को लगातार टाले जा रही है। इमरान के एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक, ‘फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लटक जाने से वह बहुत अपसेट हैं।

वह चाहते हैं कि इस फिल्म का काम पूरा हो तो वह अपनी दूसरी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करें। इसमें भी प्रमुख है ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई,’ जिसमें वह अजय देवगन और संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि फिल्म की शूटिंग में जो विलंब हो रहा है, उससे उन्हें अपने पात्र को दोबारा आत्मसात करने में दिक्कत आएगी।’

एक अन्य सूत्र के मुताबिक, ‘स्थिति वास्तव में काफी खराब है। इमरान ने शूटिंग निपटाने के लिए स्वयं प्रोडक्शन कंपनी को फोन कर अपनी डेट्स देने की बात की, लेकिन कंपनी ने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे इमरान इस कदर खफा हो गए हैं कि उन्होंने फिल्म को प्रमोट नहीं करने का निर्णय किया है। हालांकि पारदर्शिता बरतते हुए उन्होंने फिल्म के निर्माता को अपनी इन भावनाओं से अवगत भी करा दिया है।’ इस बारे में इमरान का कहना है, ‘यह सच है कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल बाकी है।

शेष बातें जो आप कह रहे हैं, उन पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।’ इस संदर्भ में परसेप्ट के सर्वेसर्वा नवीन शाह कहते हैं, ‘हमारे और इमरान के बीच कोई समस्या नहीं है। सच तो यह है कि हमने इमरान को दो अन्य फिल्मों के लिए भी साइन किया है। अगर ऐसी कोई बात होती तो वह हमारी फिल्में करने को तैयार न होते।’


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: