- बायकॉट की कलम से
उद्घाटन मैच के उलटफेर के बाद कुछ लोगों को लग रहा होगा कि इंग्लैंड टी-20 को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मेरे अनुसार इंग्लिश खिलाड़ी टी-20 के अनुरूप स्वयं को ढाल नहीं पाए हैं। इंग्लिश टीम में मोर्गन एवं राशिद जैसे युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता की कमी है।
इसके साथ ही नेतृत्व का अभाव भी टीम के प्रदर्शन के लिए उत्तरदायी है। कोलिंगवुड बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन कप्तानी में उन्हें दिलचस्पी नहीं है। मैच का फॉर्मेट जितना छोटा होता है, कप्तान की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। पीटरसन की अनुपस्थिति में रॉबर्ट कप्तानी के लिए सही रहते। टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें उपयुक्त नेतृत्व की जरूरत है। -गेम प्लान