शादी के मौसम में हनीमून सेंटर्स का जिक्र न हो तो विवाह की तैयारी में थोड़ी कमी का अहसास हो सकता है। अगर आप भी हनीमून के लिए शानदार जगहों की फिराक में है तो इसे पढ़ डालिए।
मुन्नार यह सुकून और शांति वाली जगह है, ऊंची पहाड़ी पर फैले चाय के बागान पहाड़ियां, वाइल्ड सेंक्चुरीज और सबसे अच्छी बात खुशनुमा और ताजा हवा मुन्नार की खासियत है।
जोधपुर मशहूर पर्यटक स्थल जोधपुर कई किले, महल, मंदिर और इन सबसे ज्यादा सुंदर थार रेगिस्तान से मिलकर एक अलग ही नजारा पेश करता है।
दार्जिलिंग यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल दुनिया भर में चाय के बागानों के लिए मशहूर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे है, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।
गोवा समुद्र के किनारों के लिए मशहूर गोवा में लाखों की संख्या में देशी-विदेशी टूरिस्ट आते हैं। इस जगह कुछ विश्व प्रसिद्ध और वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हो चुका आर्किटेक्चर भी है। इसे पश्चिमी घाट की खूबसूरत लोकेशंस में से एक माना जाता है। यह जैवविविधता का अच्छा स्पॉट भी है।
कोह समुई आइलैंड सफेद रेत के बीच वाला कोह समुई नारियल के पेड़ों और कोरल रीफ से भरा हुआ है। यह सब जगहें मिलकर इसे बढ़िया हनीमून स्पॉट बनाती हैं।
बाली बाली विश्व में एक मशहूर पर्यटक स्थल है और अपनी विविध कला, नृत्य, स्कल्पचर, पेंटिंग, चमड़े के काम, मेटलवर्क और म्यूजिक के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
मालदीव सूरज, रेत, समुद्र और ढेरों छोटे-छोटे टापू मालदीव को खूबसूरत बनाते हैं। छुट्टियों और हनीमून के लिए मालदीव अच्छा पर्यटक स्थल है।
लक्षद्वीप नीले समुद्र के बीच बसे लक्षद्वीप को आसपास का नीला पानी और भी खूबसूरत बनाता है। हरी प्रकृति और नीले पानी से घिरी यह जगह बेहद खूबसूरत नजारा पेश करती है।
मॉरीशस इस टापू का हर होटल शादी और हनीमून के लिए अच्छे पैकेज देता है। सुनहरे समुद्र तट पर, आसमान के नीचे या समुद्र के अंदर आप इस जगह का मजा ले सकते हैं। यह आपके लिए न भूलने वाला अनुभव हो सकता है।