अर्जुन के सभी तीर निशाने पर
अर्जुन के सभी तीर निशाने पर
Bhaskar.com Monday, June 08, 2009 13:00 [IST]  

arjun rampalमहाभारत के अर्जुन की तरह हिंदी फिल्म उद्योग के अर्जुन रामपाल के भी आजकल सभी तीर निशाने पर लग रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ पिछले दिनों अपने लिए एक नया घर खरीदा है, बल्कि अब वह रेस्त्रा के व्यवसाय से भी जुड़ने जा रहे हैं।

अर्जुन रामपाल पिछले ही दिनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। इसके अलावा वह एडी सिंह के साथ दिल्ली में एक रेस्त्रा भी खोलने जा रहे हैं। उनका मानना है कि जब उनके सितारे अच्छे चल रहे हैं, तो क्यों न भविष्य के लिहाज से कुछ निवेश कर लिया जाए। दिल्ली में रेस्त्रा खोलने के पीछे मुख्य वजह तो यही है कि वह लंबे समय तक दिल्ली में रहे हैं और वहां पर उन्हें जानने वालों का दायरा काफी बड़ा है। इसके साथ ही उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाली फिल्में उनके अभिनय कॅरियर को एक नया मकाम बख्शेंगी।

गौरतलब है कि वह प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में एक राजनीतिज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं, तो साजिद खान की फिल्म ‘हाउसफुल’ में वह कॉमेडी करते नजर आएंगे। अजरुन ने पिछले दिनों हॉलीवुड अदाकारा निकोल किडमैन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय शीतल पेय का विज्ञापन शूट किया है। इस बारे में वह कहते हैं, ‘यह वास्तव में अभिभूत करने वाला है, जिस तरह मेरी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी आकार ले रही है, उससे मैं बेहद संतुष्ट हूं। मेरी कोशिश है कि मुझसे किसी को रत्ती भर भी निराशा न हो।’


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: