स्टील निर्यात बढ़ाने की कोशिश में जुटा चीन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


स्टील निर्यात बढ़ाने की कोशिश में जुटा चीन

शंघाई। दुनिया भर में छाई सुस्ती के दौर में चीन एक बार फिर अपने यहां से स्टील का निर्यात बढ़ाने की कोशिश में जुट गया है। निर्यात की रफ्तार में इजाफे के मकसद से चीन सरकार ने हॉट-रॉल्ड स्टील प्रॉडक्ट के निर्यात पर नौ फीसदी कर छूट की पेशकश की है।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी से अप्रैल के दौरान चीन के निर्यात में करीब 60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। उत्पादन बढ़ने और खपत घटने से यहां की ज्यादातर स्टील कंपनियां स्टॉक बोझ की समस्या से जूझ रही हैं।

पिछले एक साल से दुनिया भर में जारी आर्थिक सुस्ती की वजह से स्टील की मांग में कमी आई है। लिहाजा सरकार को सस्ते निर्यात पर जोर देना पड़ रहा है।

इस दौरान निर्यात में आई कमी के साथ चीन में दूसरे देशों से स्टील के आयात में भी इजाफा होने लगा है। ऐसे में सरकार को अपनी कमर कसनी पड़ी है। पिछले साल के दौरान निर्यात में आई कमी की वजह से ही सरकार को करीब 67 स्टील उत्पादों के निर्यात पर से शुल्क हटाना पड़ा था।

इसके बावजूद हालात नहीं सुधरने पर कोल्ड रॉल्ड स्टील, अलॉय स्टील, स्टेनलेस स्टील और गल्वानाइज्ड स्टील के निर्यात शुल्क में कटॉती करनी पड़ी। हालांकि इस दौरान कई देशों ने अपने यहां एंटी-डंपिंग डच्यूटी भी लगाई है।

सरकारी बयान के मुताबिक एक जून से हॉट रॉल्ड स्टील बेचने पर कंपनियों को नौ फीसदी टैक्स रिफंड होगा। साथ ही आधे से ज्यादा करीब 17 फीसदी वैट में कटौती से भी स्टील निर्यातकों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

दक्षिण कोरिया के कारोबारियों के मुताबिक इन सभी कवायदों से चीन की स्टील कंपनियों के उत्पादों की कीमतें वैश्विक बाजार में और प्रतिस्पर्धी हो सकेंगी। इस कटौती से पहले दक्षिण कोरिया में चीन के हॉट-रॉल्ड स्टील की कीमत करीब 500 डॉलर प्रति टन थी।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: