वीडियोकान ने रखा 15 लाख डीटीएच ग्राहकों का लक्ष्य
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


वीडियोकान ने रखा 15 लाख डीटीएच ग्राहकों का लक्ष्य

मुंबई. वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज ने अपने डीटीएच ग्राहकों की संख्या 15 लाख करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी यह लक्ष्य हम अपने कंज्यूमर अप्लायंस की डीलर नेटवर्क के सहारे पाने की कोशिश करेगी। वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने बताया कि कंपनी ने नया लिक्विड क्रिस्टललाइन डिजाइन टेलीवीजन विकसित किया है। यह टीवी सीधे डीटीएच सिग्नल रिसीव कर सकता है। इस टीवी को 20 जून तक लांच करने का लक्ष्य बनाया गया है।

इस नई तकनीक वाले टीवी के साथ किसी भी सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं है और हम कई मॉडल के टीवी के साथ उतार रहे हैं। धूत ने बताया कि ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक पहुंचने के बाद कंपनी विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने का भी इरादा रखती है।

वीडियोकॉन के अलावा डीटीएच सेवा देने वाली कंपनियों में सन डायरेक्ट, टाटा स्काई, डिश टीवी और रिलायंस का बिग टीवी शामिल हैं। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई में 6.15 फीसदी यानी 1.15 रुपए की गिरावट के साथ 17.55 रुपए पर बंद हुआ।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: