शर्मनाक था पाक का प्रदर्शन
शर्मनाक था पाक का प्रदर्शन
एजेंसी. Tuesday, June 09, 2009 11:37 [IST]  

- जैक्स कैलिस की कलम से

स्कॉटलैंड के विरुद्ध आसान जीत से टूर्नामेंट के लिए हमारी योजनाओं में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। हमसे जीत की अपेक्षा की जा रही थी तथा मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

द. अफ्रीका सुपर आठ के लिए क्वालिफाई हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया दबाव में है। इंग्लैंड के विरुद्ध दयनीय प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की स्थिति बहुत खराब है। पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत शर्मनाक था।

इंग्लैंड से 48 रनों के बड़े अंतर से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सुपर आठ के लिए क्वालिफाई होना बहुत मुश्किल हो गया है। इंग्लैंड को हराने के बाद हॉलैंड के हौसले बुलंद हैं अत: उसे बड़े अंतर से हराना पाकिस्तान के लिए सरल नहीं होगा।

पाकिस्तान को यह मालूम था कि वे मैच जीत नहीं पाएंगे। ऐसे में उन्हें यह कोशिश करना चाहिए थी कि हार का अंतर जितना कम हो उतना अच्छा है। इंग्लैंड सुपर आठ के लिए लगभग क्वालिफाई हो गया है। अत: टूर्नामेंट की अगली स्टेज में हमारी भारत व मेजबान टीम दोनों से खेलने की संभावना है।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: