कास्टः जॉन इब्राहिम, कटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश, इरफान खान
निर्माताः आदित्य चोपड़ा
निर्देशकः कबीर खान
फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों की हड़ताल खत्म हो चुकी है और 12 जून के बाद फिल्में रिलीज हो सकेंगी। दर्शक भी कई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें यश राज बैनर तले बनी न्यूयॉर्क भी शामिल है।
आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म फ्रेंडशिप के कंसेप्ट पर आधारित है। न्यूयॉर्क फिल्म में दुनिया के जीवंत शहरों में से एक न्यूयॉर्क में तीन दोस्तों की गहरी दोस्ती और उसी दौरान उनके जीवन में आते उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है।
अक्सर जीवन में होने वाली घटनाएं व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह बदल देती हैं। तीन दोस्तों की इस कहानी में भी कुछ ऐसा ही घटित होता है जो उनकी खूबसूरत और खुशनुमा जिंदगी को एक दर्दनाक हादसे में बदल देती है।
क्या है वो हादसा और उसके बाद कैसे उबरते हैं ये तीनों दोस्त.... जानने के लिए कीजिए फिल्म का इंतजार। यशराज बैनर की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।