जयपुर. एसएमएस अस्पताल में मंगलवार को स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एनएस शेखावत ने बताया कि इस मरीज में स्वाइन फ्लू होने की संभावना कम है, लेकिन बीमारी के खतरे को देखते हुए यहां की जांच रिपोर्ट व सैंपलों को दिल्ली भेजा गया है।
जमवारामगढ़ स्थित साईवाड़ गांव निवासी कमल टेलर (28) 2 जून को पोलैंड से दिल्ली होता हुआ सड़क मार्ग से जयपुर आया था। घर पहुंचने के बाद उसे जुकाम व गले में इंफेक्शन हुआ। स्थानीय अस्पताल में दिखाने के बाद उसको एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षण देखकर उसे संक्रामक रोग चिकित्सालय में भर्ती किया।
इधर, टेलर ने बताया कि वह 10 महीने पोलैंड में रहा, जहां मौसम ठंडा था। जयपुर आने के बाद यहां का मौसम एकदम प्रतिकूल होने से उसे जुकाम और गले में इंफेक्शन हो गया। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऐसा कोई लक्षण नहीं था।