- कुंबले की कलम से
क
मेंट्री बॉक्स के भीतर बैठकर मुझे यह समझ में आया कि पूरे फील्ड पर नजर रखना छोटे पर्दे पर खेल देखने से एकदम अलग होता है। कमेंट्री बोलते समय यह ध्यान रखना पड़ता है कि केवल खेल से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर टिप्पणी की जाये।
अब मैं इसका आदी हो रहा हूं और मुझे अपने साथी कमेंटेटर्स से काफी मदद भी मिली है। इस समय इंग्लैंड का मौसम काफी ठंडा है और ऐसे ठंडे मौसम में कमेंट्री बॉक्स के भीतर रहने से काफी आराम मिलता है। ठंड के बावजूद भारतीय टीम पूरी तरह हॉट है। मुझे पता है कि बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच के समय वे नर्वस थे। सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की हार अप्रत्याशित रही वे विश्व कप से बाहर हो चुके है। अब आयरलैंड सुपर-8 में पहुंच चुका है।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत का श्रेय युवराज को जाता है जिसने बांग्लादेश से मैच छीन लिया। भारत के गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की। सहवाग टीम में नहीं था और भारतीयों के पास पांच गेंदबाज मौजूद थे जिनमें दो स्पिनर शामिल थे। प्रज्ञान ने अच्छी स्पिन गेंदबाजी की।
पिच में भी काफी उछाल था जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल गई। क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदारी पारी खेलते हुए यह साबित कर दिया कि कोई एक खिलाड़ी भी इस फार्मेट में विपक्षी टीम से मैच जीतने की क्षमता रखता है।
गेल ने सभी तरह के गेंदबाजों को पूरा आत्मविश्वास के साथ खेल और बेहद तेज गेंदबाजी का भी उसने मुंहतोड़ जवाब दिया। गेल की शानदार पारी और एक दिन बाद इंग्लैंड का अगले राउंड के लिए क्वालीफाई हो जाना इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी था।(हॉकी कम्युनिकेशंस)