भारतीय दर्शकों का दिल जीत चुकीं दीपिका पादुकोण की ख़ूबसूरती की चर्चा अब हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है, तभी तो वहां के डायरेक्टर रोब कोहन का कहना है- ‘एंजेलीना जोली से दीपिका कहीं ज्यादा ख़ूबसूरत हैं।’ यही नहीं, ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ का डायरेक्शन कर चुके रोब उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट में लेने की इच्छा भी रखते हैं। आपको बता दें कि दीपिका के किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की संभावनाएं इसलिए भी बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि एक अंग्रेजी पत्रिका द्वारा कराए गए ‘द हॉटेस्ट गर्ल ऑन अर्थ’ नामक सर्वे में उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले थे।