चंडीगढ़. जनरल अस्पताल-16 में बुधवार स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज भर्ती किया गया। वह मंगलवार ही थाईलैंड से बिजनेस टूर करके चंडीगढ़ वापस आया है। मरीज के कफ के सैंपल को दिल्ली जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर में स्वाइन फ्लू का यह तीसरा मामला है।
स्वास्थ विभाग के मुताबिक मरीज सेक्टर-49 का बिजनेस मैन है। वह कुछ समय पहले थाईलैंड गया था। वापसी में उसको बुखार गले में खराश हुई। चंडीगढ़ पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज विदेश से आया था। बीमारी के लक्षण फ्लू से मिल रहे थे। इससे उसे आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया।
देर शाम को मरीज की हालत कुछ सुधार था। कफ की जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। मरीज के भर्ती होने के बाद शहर के सभी अस्पतालों को एलर्ट कर दिया गया। जीएमसीएच, पीजीआई और जनरल अस्पताल सेक्टर-16 में स्वास्थ विभाग की तरफ से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गए हैं।