विशाल ने शाहिद-प्रियंका से कहा- कमीने..
विशाल ने शाहिद-प्रियंका से कहा- कमीने..
Bhaskar.com Thursday, June 11, 2009 11:30 [IST]  

shahid kapoor priyanka chopra film kamineफिल्म ‘कमीने’ की लीड जोड़ी के कथित प्रेम संबंधों ने निर्देशक विशाल भारद्वाज को खासा अपसेट कर दिया है। उन्होंने प्रियंका-शाहिद से स्पष्ट कह दिया है कि वे अपने संबंधों पर कोई बात नहीं करें अन्यथा वह फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे।

प्रियंका-शाहिद के कथित प्रेम संबंधों को लेकर फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज खासे अपसेट हैं। इंडस्ट्री में ऐसी चर्चा है कि ‘कमीने’ की इस लीड जोड़ी के बीच कथित प्रेम संबंध महज लोकप्रियता हासिल करने के लिए फैलाया गया शिगूफा है और यही बात विशाल को नागवार गुजर रही है। उन्हें लगता है कि मूल तत्व के बजाय अन्य बातों को लेकर फिल्म की ज्यादा चर्चा हो रही है।

इससे विशाल इस कदर आजिज आ चुके हैं कि उन्होंने प्रियंका-शाहिद को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि वे अपने संबंधों को लेकर मीडिया में कोई प्रतिक्रिया नहीं दें। इस फेर में उन्होंने धमकी तक दे डाली है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह फिल्म के प्रमोशन से अपना हाथ खींच लेंगे।

फिल्म से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र के मुताबिक, ‘विशाल अपनी फिल्म के सशक्त कथानक पर बहुत ज्यादा यकीन करते हैं और उसी के दम पर फिल्म का प्रमोशन करते हैं। यह बात उनकी पूर्ववर्ती फिल्मों ‘मकड़ी,’ ‘मकबूल’ और ‘ओमकारा’ तक में देखी जा सकती है। उक्त सभी फिल्मों को समालोचकों द्वारा जमकर सराहा गया।

इसे देखते हुए विशाल को यह शिकायत है कि उनकी नई फिल्म ‘कमीने’ अपने कथानक के बजाय शाहिद-प्रियंका के कथित संबंधों को लेकर चर्चा में है। इससे बचने के लिए उन्होंने शाहिद-प्रियंका को स्पष्ट दिशा-निर्देश तक जारी कर दिए है।’ वैसे मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है, विशाल ने फिल्म की पूरी यूनिट के साथ मीटिंग कर यहां तक कह डाला है कि यदि फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कोई खबर बाहर निकलती है, तो वह दोषी शख्स को छोड़ेंगे नहीं।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: