हमारे पास प्रतिभाओं और योग्यता की कमी नहीं
हमारे पास प्रतिभाओं और योग्यता की कमी नहीं
एजेंसी. Thursday, June 11, 2009 14:11 [IST]  

- स्मिथ की कलम से

smith न्यूजीलैंड के खिलाफ कल का मैच आसान नहीं था पर हमने अच्छी गेंदबाजी करके यह साबित कर दिया कि दबाव में भी हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

हमारे पास प्रतिभा और योग्यता की कमी नहीं है पर स्वाभाविक रूप से क्रिकेट खेलने वाली टीम ही जीत सकती है। कल सुपर-8 में हमारा मुकाबला इंग्लैंड से है। हमें पता है कि स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों का समर्थन उन्हें मिलेगा जिससे उनका हौसला भी बढ़ेगा। हमें अच्छा खेलते हुए शुरूआत में ही विकेट लेने होंगे जिससे कि सेमीफाइनल में हमारा पहुंचना लगभग तय हो जाए।

इस समय इंग्लैंड बेहद दबाव में है क्योंकि उनके फैन को उनसे बहुत उम्मीदें है। हम अगला मैच ट्रेंट ब्रिज में खेलेंगे जिसकी पिच कभी एक जैसी नहीं रहती है। इस समय यहा का मौसम भी ठंडा है और बरसात हो रही है। हमें हराना मुश्किल हो सकता है।

पर इस समय हम खेल का आनंद उठाते हुए अपनी योग्यता के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है। २क्क्७ में सेमीफाइनल में हमारा प्रवेश नहीं हो पाने से वह वर्ष हमारे लिए निराशाजनक रहा था। इस बार हम जीतने की उम्मीद में है। यह एक विश्व स्तर की प्रतियोगिता है और हम सेमीफाइनल के हिसाब से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद में है। (गेम प्लान)


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: