कैलिफोर्निया। नए शोध के अनुसार जो महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं हैं उनके लिए योग रामबाण की तरह है। अपने सेक्स लाइफ से असंतुष्ट महिलाओं के लिए एक नए शोध के अनुसार योग रामबाण साबित हो सकता है। शोध में महिलाओं पर किए गए सर्वे से यह बात निकलकर आई है कि सेक्स को लेकर नाखुश रहनेवाली महिलाएं योग करने के बाद बेहतर महसूस कर रही हैं।
जानकारों का मानना है कि योग पद्धति से सेक्स में लाभ की बात प्राचीन समय में सिद्ध की जा चुकी है। चौथी और छठवीं शताब्दी में कामसूत्र में कही गई बात भी इसी तरह के तथ्य पर आधारित थी। कैलिफोर्निया की युनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के माइकल क्रिचमैन के अनुसार इस शोध ने दवाईंयों की अपेक्षा उपचार की योग पद्धति पर लोगों का ध्यान और विश्वास बढ़ाया है।
योग में खासकर ध्यान को इस शोध में विशेष महत्व दिया गया है। शोध के दौरान महिलाओं के एक समूह को एक-एक सिक्का देने के लिए कहा गया और उन सभी सिक्कों को मिला दिया गया। जब उनसे इक्ट्ठा सिक्के से अपना सिक्का ढूंढने को कहा गया तो सभी इस एक्सरसाइज में सफल रहीं। इससे एक्सरसाइज से जो मुश्किल सामने आई उसके अनुसार अधिकतर महिलाएं ध्यान लगाने में असहज महसूस कर रही थीं। इस शोध की अगले चरण में बॉडी अवेरनेस की एक्सरसाइज करवाई गई। जिसका उद्देश्य सेक्स के प्रति रूचि पता करना था।
सितंबर 2007 में 68 सेक्स समस्या से परेशान पुरुषों को भी योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सलाह दी गई और हर रोज एक घंटे योग करने वाले पुरुषों में आश्चर्यजनक सुधार देखने को मिला।
संबंधित खबरें
* स्प्रे बढ़ाएगा सेक्स टाइम
* 12 घंटे वाइल्ड सेक्स, हार्टअटैक से मौत
* इसलिए कमसिन लड़कियों को होता है सेक्स आकर्षण
* ऑफिसों में बढ़ रहे है सेक्स प्रकरण
* पानी पियो, खूब सेक्स जियो
* बालिग स्टूडेंट के साथ कर सकते हैं सेक्स