कोच्चि। सीबीआई ने सीपीएम की केरल इकाई के पूर्व सचिव पिनरई विजयन तथा आठ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आरोपपत्र दाखिल किए हैं। भ्रष्टाचार का यह मामला एक पनबिजली परियोजना के ठेके से संबंधित है।
1998 में तीन पनजिबली परियोजनाओं के निर्माण का ठेका कनाडाई कंपनी एसएनसी लवालीन को दिया गया था, जिसमें भ्रष्टाचार किया गया था। विजयन उस समय प्रदेश के ऊर्जामंत्री थे। विजयन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13 तथा 13 (2) के तहत आरोप लगाए हैं।