कैटरीना कैफ के साथ अच्छे संबंधों के चलते जॉन अब्राहम के संबंध सलमान से अच्छे नहीं है, यह सभी जानते हैं। पर हाल ही में सल्लू ने अपने गेम शो ‘दस का दम’ में फिल्म ‘न्यूयार्क’ के प्रचार के लिए कैटरीना और नील नीतिन मुकेश आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन भी हैं, पर उन्हें इस शो में नहीं बुलाया गया है।
चर्चा है कि जॉन के पाँव में फ्रेक्चर है, इसलिए वे नहीं आ पाए। दूसरी ओर ऐसी भी चर्चा है कि इस शो में उन्हें आमंत्रण मिला था, फिर भी वे नहीं आए। चर्चा तो यहां तक है कि सल्लू ने पूरी सावधानी बरती कि इस शो में जॉन न आ पाएं। ‘दस का दम’ के पहले एपीसोड में कैट अक्षय के साथ प्रतिस्पर्धी के रूप में आई थी। इस तरह से कहा जा रहा है कि सलमान ने ही इस शो में आने के लिए जॉन का पत्ता काटा। वह नहीं चाहते कि उनकी गर्लफ्रेंड के साथ जॉन इस शो में आएं।
हाल ही में कैटरीना के मोबाइल पर जॉन के एसएमएस देखकर सल्लू का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। कुछ वर्ष पहले भी वर्ल्ड टूर के दौरान सल्लू-जॉन के बीच हल्का विवाद हुआ था। इसके बाद तो सल्लू, जॉन को लगातार अनदेखा करते रहे। इसीलिए सल्लू यह बिलकुल नही चाहते कि जॉन उनकी गर्लफ्रेंड के पार्टनर के रूप में शो में आएं।
इस शो में आने के लिए कैटारीना के साथ नील को ही आमंत्रण मिला था। शो की शूटिंग के दौरान कैटरीना पूरी तरह से खुश थी। वैसे भी पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उससे कैट भी नहीं चाहती कि जॉन उसके साथ इस शो में रहे। इसलिए यह शो बिना जॉन के हो भी गया। ‘दस का दम’ के लेटेस्ट एपीसोड में ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ के बाल कलाकार अजहर, ‘तारे जमीं पर’ के दर्शिल सफारी और इन दोनों ही फिल्म में काम करने वाले तनय छेड़ा भी दिखाई देंगे।