सोने से दूर हो सकती है समस्या
Health
सोने से दूर हो सकती है समस्या
Bhaskar.Com Friday, June 12, 2009 00:09 [IST]  

लंदन. जी हां सोने से समस्याओं का हल होता है। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है परंतु वैज्ञानिकों ने एक शोध में यह पाया है कि जिन समस्याओं का हल आसानी से नहीं मिलता, उसका हल सोने के बाद मिल सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मनुष्य जब नींद के एक अहम अवस्था आरईएम में पहुंचता है तो उसका दिमाग विभिन्न समस्यों को अपने पुराने अनुभवों के आधार पर हल करने की कोशिश करता है।

कैसे किया गया शोध

वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए 77 लोगों को चुना। इन लोगों को सुबह के समय प्रश्नों की एक सूची दी गई और शाम को इनका जवाब देने को कहा गया। सुबह से शाम के बीच इन्हें सोने की आजादी थी। वैज्ञानिकों ने जब इनके जवाब का अध्ययन किया तो पाया कि जो लोग इस बीच सोए थे उनका प्रदर्शन न सोने वालों की तुलना में अच्छा था। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने जब सोने वाले लोगों की नींद का अध्ययन किया तो पाया की इस अच्छे प्रदर्शन का संबंध आरईएम स्टेज से है।

क्या है आरईएम स्टेज

आरईएम यानी रेपिड आई मुवमेंट नींद की एक अवस्था है। इस अवस्था में मस्तिक विभिन्न समस्याओं को अपने पूर्व के अनुभव के आधार पर हल करने का प्रयास करता है। हमेशा से उत्सुकता का विषय रहने वाले सपने भी इसी अवस्था में आते हैं।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: