National
हाई प्रोफाइल कैदियों ने ढूंढे नए शौक
पूर्णिमा स्वामिनाࢾ Friday, June 12, 2009 07:36 [IST]  

big3_400मुंबई. कस्टम ड्यूटी की चोरी के आरोप में गिरफ्तार सोशलाइट शीतल मफतलाल के लिए यहां की बायकुला जेल में एक रात काटना भले ही भारी रहा हो। लेकिन लंबी सजा प्राप्त कई हाई प्रोफाइल कैदियों ने जेल के घुटनभरे माहौल को हल्का बनाने के लिए सामान्य कैदियों से घुलने-मिलने और उनसे अपने अनुभवों का साझा करने का तरीका अपना लिया है।

मारिया सुसैराज : बॉयफ्रेंड नीरज ग्रोवर की हत्या की दोषी मॉडल मारिया सुसैराज जेल में अपने रूप-रंग को लेकर काफी सजग रहती है। वह अन्य महिला कैदियों को भी सौंदर्य निखारने के तरीके बताती है।

जोराम मैथ्यू : इसी मामले में एक अन्य जेल में कैद नौसेना अधिकारी जोराम मैथ्यू बाइबिल पढ़ता है और साथी कैदियों को भी धार्मिक ग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

प्रवीण महाजन : भाजपा नेता और अपने बड़े भाई प्रमोद महाजन की हत्या के दोषी प्रवीण महाजन ऑर्थर रोड जेल के अन्य कैदियों को अंग्रेजी और संवाद कौशल के तरीके सिखाता है।

अबू सलेम : सेहत को लेकर सजग डॉन सलेम ने व्यायाम करने के शौकीन कैदियों का एक समूह बनाया है।

हरीश जतन : अंडरवल्र्ड सरगना छोटा राजन के गुर्गे हरीश जतन को कानून की किताबों में काफी दिलचस्पी थी। 2000 से 2005 तक ऑर्थर जेल में वह साथी कैदियों को भी कानून की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करता था। उसे खुद भी लगभग पूरी सीआरपीसी याद कर ली थी।



 
Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: