- रवि शास्त्री की कलम से
आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में भारत ने अपनी क्षमता के अनुरूप शानदार प्रदर्शन अभी तक किया है। यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक खिलाड़ी अपनी भूमिका समझ कर उसे निभाता है। यह टीम चैंपियन बनने को आमादा है। वैसे असली परीक्षा तो अब होनी है। यह जरूरी है कि भारत तीन सुपर 8 मैचों को जीतने की कोशिश करें।
शुरूआत में उनका मुकाबला वेस्टइंडीज से है जिसे हराना मुश्किल हो सकता है क्योंकि उनके कप्तान को अकेले मैच जीतने की आदत सी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिस गेल ने अभी तक 88 का सर्वाधिक उच्च स्कोर बनाया है।
आयरलैंड के खिलाफ जहीर खान बेहद सफल रहा। भारत और वेस्टइंडीज के पास अच्छे स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज मौजूद है। अभी तक टूर्नामेंट वेस्टइंडीज ने अच्छी फील्डिंग की है और उनकी गेंदबाजी भी बहुत अच्छी रही है। दूसरी ओर भारतीयों के पास अधिक आक्रामक बल्लेबाज है। उनकी गेंदबाजी स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों का मिश्रण है जो सभी मैच को जिताने की योग्यता रखते है।