- कैलिस की कलम से
हमने टूर्नामेंट की शुरूआत तीन विशिष्ट टारगेट के साथ की थी। अब ग्रुप स्टेज खत्म हो गई है और आगे बढ़ने का समय है। यह स्वाभाविक है कि हम हर मैच जीतने के लिए खेलते है। सभी चार टीमों को यह पता है कि सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए हमें तीन सुपर 8 मैचों में से दो जीतने होंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका टाइटिल के दावेदार लगते हैं पर इंग्लैंड भी खतरनाक टीम साबित हो सकती है। वेस्टइंडीज की टीम में चार या पांच संभावित मैच विजेता मौजूद हैं। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका, न्यूजीलैंड तथा पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश करना ज्यादा आसान रहेगा।
टी-20 क्रिकेट में विभिन्न प्रकार के खेल कौशल की आवश्यकता होती है। इस फॉर्मेट में मुझे अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करने का अवसर मिल गया और मैंने यह सफलतापूर्वक कर दिखाया। अन्य खिलाड़ियों की तरह मैं भी बहुत स्वाभिमानी हूं और टी-20 में असफल होने पर मेरे आत्म सम्मान को चोट पहुंचती।
अभी तक हमने व्यवस्थित ढंग से खेला है पर इसका मतलब यह नहीं कि जीत हमारी ही होगी क्योंकि अंत में वही टीम जीतती है जिसका साथ किस्मत देती है।