मेरी आवाज सुनो मुफ्त में
मेरी आवाज सुनो मुफ्त में
Bhaskar.com Friday, June 12, 2009 16:32 [IST]  

amitabh bachhan BIG Bअमिताभ बच्चन किए गए वादे को हरहाल में निभाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही सुनने में आया है। कुछ दिन पहले बिग बी ने फिल्म ‘जोर लगा के हैया’ को अपनी आवाज मुफ्त में दी थी। यह फिल्म कुछ बच्चों की कहानी है, जो एक बेघर व्यक्ति के साथ मिलकर पेड़ों को कटने से बचाते हैं। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, रिया सेन और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। बताते हैं कि पहले यह फिल्म विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को प्रदर्शित होनी थी, लेकिन इंडस्ट्री और मल्टीप्लैक्स मालिकों के बीच विवाद के कारण इसका प्रदर्शन टल गया।

पहले अमिताभ बच्चन इस फिल्म को प्रमोट करने वाले थे, लेकिन आईफा के कारण वह अब ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद बिग बी ने अपनी तरह से फिल्म का प्रमोशन करने की ठानी है। फिल्म के निर्देशक गिरीश के मुताबिक, ‘अब अमिताभ बच्चन फिल्म को लेकर अपना साक्षात्कार रिकॉर्ड करके देंगे, जिसे हम मीडिया में वितरित कर सकेंगे। इसके लिए वह राजी हो गए हैं और उन्हें लगता है कि यह एक अभिनव प्रयोग रहेगा। इस फेर में हमें कतई उम्मीद नहीं है कि वह आईफा के बीच से समय निकाल कर हमारे लिए आ सकेंगे, लेकिन उन्होंने इस तरह हमारा काम आसान कर दिया है।’


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: