गायत्री का नया डांस मंत्रा
गायत्री का नया डांस मंत्रा
Bhaskar.com Friday, June 12, 2009 16:37 [IST]  

gayatri patelअमेरिका में रहने वाली गायत्री पटेल ‘लेट्स डांस’ फिल्म से अपनी अभिनय पारी शुरू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी।

मिस इंडिया जॉर्जिया और मिस इंडिया यूएसए की फस्र्ट रनरअप रहीं गायत्री पटेल ‘लेट्स डांस’ फिल्म से अपना अभिनय कॅरियर शुरू करने जा रही हैं। वह अपने नए सफर को लेकर इस कदर आशान्वित हैं कि अमेरिका छोड़कर मुंबई आ गई हैं ताकि अपने अभिनय के ख्वाब को मूर्तरूप दे सकें।

अमेरिका में कॉलेज के दिनों में गायत्री ने कई अंग्रेजी नाटक किए हैं। कुछ वर्ष पहले वह अभिनय के क्षेत्र में किस्मत आजमाने मुंबई आईं। यहां मिली कुछ फिल्मों में से एक ‘लेट्स डांस’ प्रदर्शन को तैयार है। इसके अलावा वह अब्बास टायरवाला की जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘1:800 लव’ में भी मेहमान भूमिका में दिखाई पड़ेंगी।

वह बताती हैं, ‘अब्बास की पत्नी पाखी मेरी अच्छी दोस्त हैं, जो फिल्म ‘1:800 लव’ से बतौर नायिका पदार्पण कर रही हैं। उन्होंने मुझसे यह भूमिका करने को कहा और मैंने हां कर दी। हालांकि मेरी अमेरिकी हिंदी को सुधारने का श्रेय वीना मेहता(अब्बास की सासू मां) को जाता है, जिन्होंने मुझे खूब रियाज करा के मेरी हिंदी सुधारने में मदद की।’

एक आम लड़की की ही तरह अभिनय के अलावा गायत्री के घर-परिवार को लेकर भी कुछ सपने हैं। वह कहती हैं, ‘मेरी जिंदगी में भी कोई है, जो इसी इंडस्ट्री से संबंध रखता है। मैं उसे अपने अभिभावकों से मिला चुकी हूं। एक गुजराती लड़की होने के नाते मेरे लिए परिवार की रजामंदी जरूरी है। उसके बाद ही मैं कोई कदम आगे बढ़ाऊंगी।’


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: