सानिया सेमीफाइनल में
Other Sports
सानिया सेमीफाइनल में
एजेंसी Saturday, June 13, 2009 07:29 [IST]  

Sania लंदन. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इगोन क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को खेले गए महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 16वीं वरीयता प्राप्त हंगरी की मेलिंडा जिंक को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 (4) से शिकस्त दी।

इस वर्ष सानिया का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वे फरवरी में पट्टाया ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंची हैं। गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपना बेहतरीन खेल बरकरार रखते हुए मेलिंडा जिंक के खिलाफ पहले सेट में देखते ही देखते 4-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए पहला सेट 6-1 से जीत लिया।

दूसरे सेट में हंगरियन खिलाड़ी ने एक समय 3-1 की बढ़त लेकर सानिया पर दबाव बना लिया था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी वापसी करने में कामयाब रहीं। सानिया ने पांचवें गेम में जिंक की सर्विस ब्रेेक की और अगले गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखकर मुकाबले को 3-3 से बराबर कर दिया।

उन्होंने नौवें गेम में जिंक की सर्विस फिर भंग की। 10वें गेम में सानिया के पास मैच जीतने का मौका था, लेकिन वे अपनी सर्विस गंवा बैठीं। उतार-चढ़ाव भरा यह सेट अंतत: सानिया के पक्ष में खत्म हुआ। उन्होंने इसे टाइब्रेकर में 7-6(7-4) से जीता। सानिया ने गुरुवार को प्रि-क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त रूस की एनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा को 7-6(3), 3-6, 6-2 से हराया था।

साइना नेहवाल पराजित

सिंगापुर में अवीवा सिंगापुर सुपर सिरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की साइना नेहवाल चीन की वांग लिन से हारकर बाहर हो गई है। वांग ने मुकाबला 19-21, 21-19, 21-14 से जीत लिया।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: