घटती दिख रही हैं अंबानी बंधुओं की दूरियां : फोब्र्स
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


घटती दिख रही हैं अंबानी बंधुओं की दूरियां : फोब्र्स

न्यूयॉर्क. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी व उनके छोटे भाई एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के बीच की व्यावसायिक होड़ कम होती दिख रही है। बावजूद इसके इन भाइयों के बीच बहुचर्चित प्रतिद्वंद्विता फोब्र्स द्वारा तैयार अरबपतियों के प्रमुख विवादों की सूची में शामिल की गई है। मानहानि का दावा

फोब्र्स ने लिखा है कि सितंबर २क्क्८ में अनिल ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए साक्षात्कार के लिए मुकेश पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। दोनों भाइयों के बीच गैस आपूर्ति को लेकर जारी विवाद ने भारत के ऊर्जा उद्योग को भारी क्षति पहुंचाई है। लेकिन वर्तमान में दोनों के बीच की दूरियां घटती नजर आ रही हैं। इस वर्ष फरवरी में इन्होंने मिलकर अपनी मां कोकिलाबेन का ७५वां जन्मदिन मनाया था।

विवाद का इतिहास

फोब्र्स ने लिखा है कि यह विवाद इनके पिता धीरूभाई अंबानी की २क्क्२ में हुई मृत्यु के साथ शुरू हुआ था। इससे भारत का सबसे बड़ा कॉपरेरेशन रिलायंस समूह दो हिस्सों में बंट गया था। मुकेश के हिस्से में आया था समूह का पेट्रोकेमिकल्स कारोबार जबकि अनिल को दूरसंचार, ऊर्जा व वित्तीय सेवाओं का कार्यभार मिला था।

बर्लुस्कोनी-मरडोक विवाद से तुलना

फोब्र्स ने अंबानी बंधुओं की प्रतिद्वंद्विता की तुलना इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बलरुस्कोनी व मीडिया मुगल रूपर्ट मरडोक के विवाद से की है। बलरुस्कोनी ने इसी माह मरडोक पर व्यापारिक मामलों को निजी जिंदगी में शामिल करने का आरोप लगाया है। उधर मरडोक भी इतालवी प्रधानमंत्री के एक १८ वर्षीय युवती से संबंधों के खिलाफ मीडिया अभियान चला चुके हैं। फोब्र्स ने लिखा है कि ऐसा उन्होंने इतालवी सरकार द्वारा ‘स्काई इटालिया’ नामक उनकी टीवी सेवा पर कर बढ़ा देने के कारण किया था। हालांकि शुरुआत में दोनों अच्छे मित्र हुआ करते थे।

अन्य प्रमुख विवाद

- अलिको डैंगोटे व फेमी ओटेडोला

- जार्ज स्टीनब्रेनर व जॉन हेनरी

- लैरी एलिसन व अर्नेस्टो बर्टरेली

- स्टीव वेयन व शेल्डन एडेल्सन।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: