मेरी कमाई से परेशानी क्‍यों
भास्‍कर नवरंग Saturday, June 13, 2009 18:27 [IST]  

Deepika Padukoneदीपिका पादुकोण कभी करीना के नाम की दुहाई देती हैं, तो कभी माधुरी दीक्षित के रास्ते पर चलने की ख़्वाहिश जताती हैं। ढेर सारे विज्ञापनों में भी काम कर रहीं दीपिका पूछ लेती हैं कि जब सभी हीरोइनें विज्ञापन कर रही हैं, तो मेरी ही कमाई से परेशानी क्यों..?

इन दिनों दीपिका पादुकोण विज्ञापनों में छाई हुई हैं। उनकी निर्माणाधीन फिल्में भी चर्चा में हैं। हाल में फिल्मिस्तान स्टूडियो में ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ के लिए फ़रहान अख्‍तर के साथ उनका एक ज़बर्दस्त किसिंग सीन फिल्माया गया। दीपिका से हमारी बातचीत की शुरुआत उनकी फिल्मों से हुई:

* ‘लव आज कल’ के बाद ‘कार्तिक..’, आप तो बहुत प्लानिंग के साथ हर फिल्म कर रही हैं!

- ऐसी कोई बात नहीं है। इसका यह शूटिंग शेड्यूल बहुत पहले से तय था। इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ मैंने इसी ढंग से पूरी की है। जल्द ही इस फिल्म का प्रोमोशन शुरू होगा। अब ‘कार्तिक..’ को लेकर बिजी हूं।

* आप अचानक फ़रहान जैसे हीरो के साथ काम करने के लिए तैयार कैसे हो गईं?

- इसकी एक बड़ी वजह है इसका विषय। सबसे बड़ी बात यह है कि इस विषय के साथ हम दोनों ही बेहद जम रहे थे। फिर हीरो के तौर पर फ़रहान की अपनी एक पहचान भी है। जब मुझसे सीनियर बेबो (करीना) उसके साथ काम कर सकती है, तो मैं इस तरह का कोई भ्रम क्यों पालूं!

* सुना है, ‘कार्तिक..’ के कुछ बोल्ड सीन की शूटिंग के दौरान यूनिट के कुछ लोगों को सेट से बाहर कर दिया गया था!

- मुझे तो इसका पता नहीं है। फ़रहान बहुत शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं, इसलिए उनके आग्रह पर रोमांटिक सीन के शूट के दौरान सेट पर बहुत कम लोग मौजूद रहते हैं। जहां तक बोल्ड सीन का सवाल है, अब वह दौर नहीं रहा कि ऑडिएंस हीरो-हीरोइन के किसिंग सीन को देखने के लिए थिएटर दौड़ी चली आएगी। अब तो एक ही फिल्म में उन्हें बहुत कुछ चाहिए।

* आप ‘चांदनी चौक टु चाइना’ के बाद बहुत सजग हो गई हैं!

- हर एक्टर अपनी फ्लॉप को याद करता है। यह बात भी ठीक है कि फ्लॉप या हिट पर किसी का भी कोई वश नहीं होता है। पर अब व्यक्तिगत तौर पर इस बात का ध्यान रख रही हूं कि मेरी फिल्म क्या शेप ले रही है।

* इधर आप अपने मॉडलिंग के अनुभव का पूरा उपयोग कर ढेरों विज्ञापन कर रही हैं!

- आपको तो पता ही है, मंदी की वजह से फिल्मों की शूटिंग थोड़ी सुस्त रफ्तार से चल रही है। इस मौके का लाभ उठा कर कई हीरोइनें अपने इंडोर्समेंट के काम निपटा रही हैं, फिर मेरी एड फिल्मों को लेकर लोग इतना क्यों परेशान हैं? आखिर ज्यादा पैसा कमाना कौन नहीं चाहता!

 

Deepika Padukone* मगर आप पर आरोप है कि आप अपनी फीस कम कर दूसरों के इंडोर्समेंट हथिया रही हैं!

- मैं इस बात से इत्तेफाक़ नहीं रखती। करोड़ों के इंडोर्समेंट के बारे में ये बातें सोचना ही एक जोक की तरह है। प्रोडक्ट वाले पहले से ही यह तय कर लेते हैं कि उनके प्रोडक्ट को बेचने में कौन ज्यादा उपयोगी होगा।

* आपके कुछ दोस्त आपको दूसरी माधुरी दीक्षित के रूप में प्रचारित कर रहे हैं!

- यह तो मेरे लिए एक बड़ा कॉम्प्लीमेंट है। जहां तक मेरा सवाल है, मैं सिर्फ उनके रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती हूं। मेरी अब तक की प्रदर्शित फिल्मों में मेरे परफार्मेस के बारे में ज्यादातर लोगों की ओपिनियन पॉजिटिव रही है।

* आप और असिन लगातार एक-दूसरे को एसएमएस करती रहती हैं, कोई ख़ास बात?

- वह मेरी बहुत अच्छी सहेली है। ‘गजिनी’ में उसके परफॉर्मेस के बाद मैंने उसे बधाई का एसएमएस दिया था। उसके बाद से ही हम दोनों एसएमएस के जरिए एक-दूसरे का हालचाल पूछते रहते हैं। शूटिंग के बिजी शेडच्यूल के बीच मिलना मुश्किल होता है। वह जितनी अच्छी एक्ट्रेस है, उतनी ही क्यूट भी है।

Bookmark and Share
Comments
gyanendra amb
Tuesday, 16th Jun 2009, 12:51
i thing yuvraaj singh use 20 on there t-shirt



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • नाम और पैसा तो सैकेंडरी चीज़ें हैं : दीपिका
  • जो मुझे हंसा सके वो मिस्टर राइट: प्रियंका
  • ख़ुश हूं कि सिर्फ़ डेढ़ साल में इस मक़ाम पर पहुंच गई
  • शादी के बाद चुस्‍त हो गया हूं: अभिषेक
  • ‘‘मेरा मन तो पूरी तरह इंडियन हो गया है‘‘
  • मेरे लिए सब दुआ करें..
  • इससे-उससे सबसे प्‍यार करती हूं मैं
  • मेरी कमाई से परेशानी क्‍यों
  • डीनो और मैं, नो कमेंट्स! -लारा
  • सलमान का जवाब नहीं- करीना
  • इसे कोई और नाम न दो
  • मुझे बच्ची समझ लिया
  • सर्किट का दमखम
  • सीता और गीता नए रूप में
  • दोस्‍तों के मजाक का बुरा नहीं मानती
  • बेबस प्रियदर्शन
  • मेरा संडे तो शनिवार की रात से शुरु होता है
  • दिखाया बनकर एक्शन हीरो
  • बेहतर हैं हॉलीवुड कलाकार-डैनी
  • धर्मेंद्र ना नहीं करते तो मैं हिरोईन होती
  • डांस के लिए कुछ भी करेगा
  • बकवास है सब
  • क्रिकेट और ग्लैमर की जुगलबंदी
  •