साल पहले तक करीना कपूर को कंप्यूटर के बारे में क़तई जानकारी नहीं थी और वे कंप्यूटर को छूती भी नहीं थीं, पर अब अपने लैपटॉप के बग़ैर दो घंटे भी नहीं रह सकतीं। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले लैपटॉप को आज की ज़रूरत बताते हुए उनके आशिक़ सैफ़ अली ख़ान ने उन्हें एक लैपटॉप गिफ्ट दिया था।
और अब तो वे पेन, कैलकुलेटर, वीडियो प्लेयर आदि का काम तो कम्प्यूटर से लेती ही हैं, साथ ही नई फिल्मों के अपने नए-नए लुक भी लैपटॉप पर डिजाइन करती रहती हैं। उनका लगाव देखते हुए हाल ही में उनके सैफ़ू ने उन्हें नवीनतम तकनीक वाला एक लैपटॉप गिफ्ट किया है।
हमें डर है कि करीना इस लैपटॉप में इतनी न डूब जाएं कि सैफ़ के लिए व़क्त निकालना भी मुश्किल हो।