बिग ब्रदर से सोफिया बेदखल
बिग ब्रदर से सोफिया बेदखल
Bhaskar.Com Sunday, June 14, 2009 00:41 [IST]  

sophiaलंदन. ब्रिटेन के रियलटी शो बिग ब्रदर से शुक्रवार को सोफिया ब्राउन को बेदखल कर दिया गया है। वे इस शो से बाहर आने वाली पहली आधिकारिक प्रतिभागी बन गई हैं। 26 वर्षीय सोफिया बैंक कर्मी हैं। उन्हें उनके प्रतिद्वंदी फ्रेडी फिशर की तुलना में 91.2 प्रतिशत वोट मिले थे। सोफिया को एक सप्ताह बाद उस समय शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जब वे अपने आप को शो में स्थापित कर पाने में असफल रहीं। सोफिया ने एलस्ट्री स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में बिग ब्रदर सीरीज 10 को विधिवत छोड़ा। शो को छोड़ते वक्त सभी ने सोफिया को इट इज ओके कहकर विदाई दी। बाहर आने पर सोफिया ने स्टेज का पूरा चक्कर लगाते हुए मुस्कुराकर सबका अभिवादन किया।



संबंधित खबरें
* बिग ब्रदर में बरकरार है सोफी का जलवा
* ...जब ब्रा खुल गई बिग ब्रदर में


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: