- बायकाट की कलम से
रविवार को भारत के साथ हमारा मैच बेहद रोमांचक होगा। मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैचों में दोनों टीमों की कुछ कमियां उभर कर सामने आईं। जब तक दोनों टीमें गलतियां नहीं सुधार लेती हैं, तब तक ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा सकेगी।
वैसे इस चैंपियनशिप को जीतने की ज्यादा संभावना भारत की लग रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनकी कमजोरी जाहिर हो गई और अब उन्हें संभल कर खेलना होगा। हम अब सुपर-8 में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमने भी कई गलतियां की और उन्हें एक आसान जीत मिली।
ऐसा लगता है कि भारत के खिलाफ मैच में इंग्लैंड को काफी परेशानी हो सकती है और उन्हें विशेष रूप से बल्लेबाजी सुधारनी पड़ेगी। टी-20 बल्लेबाजी पर आधारित गेम है और जैसा ब्रावो की गेंदबाजी से स्पष्ट हो गया कि बल्लेबाजों को संभलकर स्ट्रोक लगाने चाहिए नहीं तो मैच हाथ से निकल जाता है। —गेमप्लान