रिकॉर्ड दोहराने की कोशिश करेंगे
रिकॉर्ड दोहराने की कोशिश करेंगे
एजेंसी. Sunday, June 14, 2009 13:46 [IST]  

- कालिस की कलम से

kallis दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक एक आईसीसी टूर्नामेंट जीता है, जो 1998 में पहली चैंपियंस ट्रॉफी थी। इस बार हम उस रिकॉर्ड को फिर दोहराने की कोशिश करेंगे। हम टी-20 वर्ल्डकप जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस टूर्नामेंट में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती हैं।

शुक्रवार को भारत वेस्टइंडीज से हार गया और यह हमारे साथ भी हो सकता है। हम क्षमता के अनुरूप खेलने को खुद को तैयार रख सकते हैं। पर जीतना या हारना किस्मत का खेल है। वैसे अधिकतर बेहतर टीम ज्यादा बार जीतती है। लॉर्ड्स में इंडीज के खिलाफ भारत के कमजोर प्रदर्शन को देखकर आश्चर्य हुआ।

अब ट्रेंटब्रिज में फाइनल सुपर 8 गेम में क्वालीफाई करने के लिए भारत को हमें हराना ही होगा। दूसरी ओर यदि वेस्टइंडीज हमें हराते है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला फाइनल में होगा। इधर मैंने सुना है कि भारतीय टीम में खिलाड़ियों के बीच कुछ मतभेद है।

मैं इसे गंभीरता से नहीं ले रहा हूं। क्रिकेट के खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में खेलना चाहिए और आपसी मतभेदों को महत्व नहीं देना चाहिए।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: