दूसरे आमिर बनते इमरान!
दूसरे आमिर बनते इमरान!
Bhaskar.Com Sunday, June 14, 2009 14:38 [IST]  

7 days in parisइमरान संजय गड़वी की फिल्म ‘7 डेज इन पेरिस’ कर रहे हैं, जिसमें उनकी नायिका कैटरीना कैफ हैं। बताते हैं कि इमरान ने स्क्रिप्ट में कुछ फेरबदल कराए हैं, जिससे कैटी बेबी के कुछ दृश्यों पर कैंची चल गई है। निर्देशक के काम में हस्तक्षेप कर इमरान ने यही संदेश दिया है कि उन्होंने मामू से अच्छी ट्रेनिंग ली है।

ऐसा प्रतीत होता है कि इमरान खान ने अपने मामू से काफी कुछ सीख लिया है। आमिर की तरह ही अब वह भी निर्देशक को ज्ञान देने लगे हैं और इस फेर में स्क्रिप्ट में फेरबदल तक कराने लगे हैं। बताते हैं कि संजय गड़वी की फिल्म ‘7 डेज इन पेरिस’ में इमरान और कैटरीना कैफ की जोड़ी है। इसी फिल्म की स्क्रिप्ट के सिलसिले में इमरान ने निर्देशक को ज्ञान दे डाला, जिसकी परिणति यह हुई कि फिल्म में अब कैटरीना के दृश्य कम हो गए हैं। जाहिर सी बात है कि इमरान की यह पहल कैटरीना को बेहद नागवार गुजरी है।

फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, ‘अपनी पिछली फिल्म के हश्र को देखते हुए इमरान अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने संजय को स्क्रिप्ट में फेरबदल करने को कहा। चूंकि इमरान के सुझाव वाजिब थे, इसलिए निर्देशक ने उनकी बात मान भी ली। यह अलग बात है कि इस चक्कर में कैटरीना के कुछ दृश्यों पर कैंची चल गई। हालांकि कैटरीना ने अभी तक अपनी शिकायत सार्वजनिक नहीं की है।’ वैसे बता दें कि अभिनेता बनने से पूर्व इमरान निर्देशक ही बनना चाहते थे। इस लिहाज से कह सकते हैं कि क्या बॉलीवुड में दूसरे मि. परफेक्शनिस्ट तैयार हो रहे हैं!


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: