- रवि शास्त्री की कलम से
टी-20 वर्ल्डकप में भारत पहले सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज से हार गया और हार का कारण उनके ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों की असफलता मानी जा रही है। भारत का मुकाबला अब इंग्लैंड से होगा। इस बार उन्हें अपने गेंदबाजी क्रम में कुछ फेरबदल करना होगा और बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा।
हालांकि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों को जीत का श्रेय जाता है। टेलर और एडवर्ड्स को शुरूआती ओवर में झेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए असंभव सा हो रहा था। ड्वेन ब्रावो ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीयों को पूरी तरह से परेशानी में डाल दिया। वेस्टइंडीज का लक्ष्य था तेज और शॉर्ट गेंद फेकना जिसमें ब्रावो को पूरी सफलता मिली।
इसलिए शुरू के ओवर में रोहित शर्मा, रैना, गंभीर जैसे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ब्रावो की गेंदबाजी के साथ-साथ इंडीज को उनकी शानदार फील्डिंग से फायदा मिला।